आतिशबाजी का असर: सिर्फ दिल्ली ही नहीं, वाराणसी, जयपुर और मुंबई की हवा भी बिगड़ी; काशी में AQI 302, इंडिया गेट के पास 381
दिवाली की आतिशबाजी का असर अब देश के कई शहरों की हवा में साफ दिख रहा है। सोमवार सुबह दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र तक वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के पार गया, जबकि वाराणसी में भी 302 रिकॉर्ड हुआ।
दिल्ली: सबसे ज्यादा चिंताजनक हालात
CPCB के आंकड़ों के मुताबिक:
इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास (सुबह 6:20 बजे): AQI 381, 'बहुत खराब' श्रेणी।
अक्षरधाम (पूर्वी दिल्ली): सुबह AQI 337।
धौला कुआं (सुबह 6:15 बजे): AQI 294, 'खराब' श्रेणी।
कई हिस्सों में सुबह धुंध से दृश्यता भी प्रभावित रही।
वाराणसी: सांस लेना हुआ मुश्किल
सोमवार सुबह 7:20 बजे शहर का AQI 302 दर्ज हुआ, यानी हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई। आतिशबाजी के धुएं और बदलते मौसम को इसकी वजह बताया गया है।
जयपुर और मुंबई
जयपुर: शहर का AQI 204, 'खराब' श्रेणी।
मुंबई: बांद्रा के काला नगर और आसपास सुबह 6:40 बजे AQI 231। बांद्रा रिक्लेमेशन के आसपास भी 231 दर्ज हुआ।
सावधानी के सुझाव: बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सुबह की सैर और भारी बाहरी गतिविधियों से बचना चाहिए। बाहर निकलते समय N95 मास्क पहनें।