हमारे बचपन की वो अफ़वाहें, जो आज भी हमें याद आती हैं! 😉😉 त...
Ummah Post
13 November, 2024

हमारे बचपन की वो अफ़वाहें, जो आज भी हमें याद आती हैं! 😉😉 तो चलिए, मिलकर वो अफ़वाहें और यादें ताज़ा करते हैं। जैसे कि:

* पेंसिल के कचरे (छिलके) को दराज़ में रखने से तितली बन जाती है। 😂😂

* तरबूज (या किसी फल) का बीज खा लिया तो पेट में पेड़ उग आएगा। 😂😂

* सब्जियों के इतने फायदे गिनाए जाते थे जो खुद सब्जियों को भी पता नहीं होंगे। 😂😂

* चाँद पर एक बुढ़िया चरखा चला रही है। 😁😁

* चाँदनी रात में परियाँ आएँगी। 😂😂

* चारपाई पर चप्पल समेत बैठ जाने से सांप आ जाता है। 😂😂

* टूटा हुआ दाँत घर की छत पर फेंक कर यह कहने से कि: "चिड़िया चिड़िया पुराना दाँत ले जा और नया दे जा" नया दाँत मिल जाता है। 😁😁

* टीचर की कुर्सी पर बैठोगे तो फेल हो जाओगे। 😂😂😜

* पतीली (कढ़ाई) में खाना खाने से शादी में बारिश होती है। 😂😂

* कैंची को खाली चलाने से घर में लड़ाई होती है। 😂😂

* "आल्तू जलाल तू, आई बला को टाल तू" बोलने से टीचर नहीं मारेंगी। 😂😂

* नमक गिरते ही पानी बहाओ वरना क़यामत के दिन पलकों से उठाना पड़ेगा। 😂😂

* मग़रिब (शाम) से पहले अपने-अपने घरों को चले जाओ क्योंकि मग़रिब के बाद सर-कटा (बिना सिर का भूत) निकलता है और वो बच्चों को मार देता है। 😂😂

* पेंसिल के छिलके को दूध में पकाने से इरेज़र (रबर) बनती है। 😂😂

* हमारा स्कूल कब्रिस्तान पर बना हुआ है। 😂

* "झूठ बोलोगे, तो ज़ुबान काली हो जाएगी।" 😂😂 (हालाँकि ज़ाहिर तौर पर यह भी एक झूठ था!) 😂😂

* मछली खाने के बाद पानी मत पीना वरना वो पेट में तैरेगी। 😂😂

* कोई आपके ऊपर से लाँघ (फलांग) जाए तो आपका क़द छोटा रह जाएगा। 😂😂

Share this article
माह-ए-रमज़ान के सामाजिक लाभ
लेख

माह-ए-रमज़ान के सामाजिक लाभ

माह-ए-रमज़ानुल मुबारक मुसलमानों के लिए महज़ एक इबादती महीना नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा महीना है जो न सिर्फ़ व्यक्ति की रूहानी (आध्यात्मिक) तरबियत (प्रशिक्षण) करता है, बल्कि सामाजिक जीवन पर गहरे और सकारात्मक प्रभाव डालता है। यह महीना एक ऐसा अवसर प्रदान करता है जहाँ इंसान व्यक्तिगत सुधार के साथ-साथ सामा...