इमाम मालिक रहमतुल्लाही अलैहि और अज़मत-ए-रसूल (ﷺ) .... !!...
Ummah Post
15 October, 2024

इमाम मालिक रहमतुल्लाही अलैहि और अज़मत-ए-रसूल (ﷺ) .... !!

इतिहास में दर्ज है कि एक बार हज़रत इमाम मालिक रहमतुल्लाही अलैहि से उनके ज़माने के बादशाह अमीर-उल-मोमिनीन अबू जाफ़र अल-मंसूर ने मस्जिद-ए-नबवी में किसी सिलसिले में बहस की और उसकी आवाज़ बुलंद (तेज़) हो गई, तो इमाम मालिक रहमतुल्लाही अलैहि ने फ़रमाया कि, "ऐ अमीर-उल-मोमिनीन! इस मस्जिद में आवाज़ बुलंद न करें। अल्लाह ने सहाबा की एक जमात को यह अदब सिखाया है: { لَا تَرْفَعُوْا أَصْوَاتَکُمْ فَوْقَ صَوْتِ النَّبِيِّ } तर्जुमा: (अपनी आवाज़ को नबी की आवाज़ से बुलंद न करो) और एक दूसरी जमात की तारीफ़ इस तरह की: { اِنَّ الَّذِیْنَ یَغُضُّوْنَ أَصْوَاتَھُمْ عِنْدَ رَسُوْلِ اللّٰہِ } तर्जुमा: (जो लोग रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पास अपनी आवाज़ को पस्त (धीमा) कर लेते हैं)।" और फिर फ़रमाया कि, "आप ﷺ की अज़मत (महिमा/सम्मान), वफ़ात (देहांत) के बाद भी उसी तरह है जैसे आपकी ज़िंदगी में हुआ करती थी।"

(तरतीब अल-मदारिक लि-क़ाज़ी अयाज़: 1/68, ख़ुलासत अल-वफ़ा लि-समहूदी: 1/51)

Share this article
इमाम अबू नस्र सिंधी (रह.) का हिकमत भरा जवाब
लेख

इमाम अबू नस्र सिंधी (रह.) का हिकमत भरा जवाब

इमाम अबू नस्र फ़तह बिन अब्दुल्लाह सिंधी (रहमतुल्लाही अलैहि) दूसरी सदी हिजरी के उन उलेमा (विद्वानों) में से हैं जो सिंधी मूल के थे, और सिंध में मुसलमानों के प्रवेश के बाद इस्लाम से सम्मानित हुए थे। मुसलमान होने के बाद वे तफ़सीर, हदीस, फ़िक़्ह और कलाम के प्रामाणिक विद्वान माने गए। अल्लामा समआनी (रह.)...