*एक इल्मी (बौद्धिक) लतीफा 👌🏻😅*

एक वकील साहब ने एक उस्त...
Ummah Post
6 May, 2025

*एक इल्मी (बौद्धिक) लतीफा 👌🏻😅*

एक वकील साहब ने एक उस्ताद (शिक्षक) को अपना कुआँ बेच दिया। दो दिन बाद वकील साहब उस्ताद के पास आए और कहने लगे, "मास्टर साहब, मैंने आपको कुआँ बेचा है, उसका पानी नहीं! अगर पानी इस्तेमाल करेंगे तो उसके पैसे अलग से देने होंगे।"

उस्ताद मुस्कुराए और बोले, "जी बिल्कुल! मैं भी आपके पास आने ही वाला था। कहना यह था कि आप अपना पानी मेरे कुएँ से निकाल लें, नहीं तो कल से किराया भरना होगा!"

यह सुनकर वकील साहब घबरा गए और बोले, "अरे, मैं तो बस मज़ाक कर रहा था!"

उस्ताद ने हँसते हुए जवाब दिया, "वकील साहब, आप जैसे लोग हमसे ही पढ़कर वकील बनते हैं!"

शिक्षकों को सलाम! 🫡

Share this article
माह-ए-रमज़ान के सामाजिक लाभ
लेख

माह-ए-रमज़ान के सामाजिक लाभ

माह-ए-रमज़ानुल मुबारक मुसलमानों के लिए महज़ एक इबादती महीना नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा महीना है जो न सिर्फ़ व्यक्ति की रूहानी (आध्यात्मिक) तरबियत (प्रशिक्षण) करता है, बल्कि सामाजिक जीवन पर गहरे और सकारात्मक प्रभाव डालता है। यह महीना एक ऐसा अवसर प्रदान करता है जहाँ इंसान व्यक्तिगत सुधार के साथ-साथ सामा...