https://islamictube.in/new_site/public/images/news_images/2020_2026-06-06_islamictube.jpg

दिल्ली हाई अलर्ट पर: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन, शाम 5 बजे तक मिली अनुमति, भीड़ जुटना शुरू

नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक और सीबीएसई (CBSE) मार्कशीट विवाद के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के कारण आज दिल्ली में हाई अलर्ट है। प्रशासन ने आखिरकार प्रदर्शनकारियों को शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की सशर्त अनुमति दे दी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से जबकि प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लद्दाख से इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से निकलते ही अभिजीत दिपके ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की किताब लहराई और समर्थकों के साथ संसद मार्ग थाने की ओर चल पड़े।

विरोध का कारण और वर्तमान स्थिति:

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग: प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पेपर लीक के मामले पर सरकार सख्त कानून बनाने के बजाय सिर्फ अधिकारियों का तबादला करके खानापूर्ति कर रही है।

जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा: दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ (CISF) की भारी नफरी तैनात की गई है। जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। युवाओं की भीड़ हाथों में तिरंगा और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें लिए जमा हो रही है, जबकि मीडिया के प्रवेश पर सख्त पाबंदी लगाई गई है।