एक बच्चा अपने दोनों हाथों में एक-एक सेब लिए खड़ा था।

पिता...
Ummah Post
29 April, 2025

एक बच्चा अपने दोनों हाथों में एक-एक सेब लिए खड़ा था।

पिता ने कहा:

"बेटा, एक सेब मुझे दे दो?"

बेटे ने सुनते ही सेब को अपने दांतों से काट लिया। इससे पहले कि पिता कुछ बोलते, उसने दूसरा सेब भी काट लिया।

अपने बेटे की इस हरकत पर पिता का दिल धक से रह गया और मुस्कुराहट उसके चेहरे से गायब हो गई।

तभी बेटे ने अपने दाएं हाथ वाला सेब आगे बढ़ाते हुए कहा, "अब्बू, यह लीजिए, यह ज़्यादा मीठा है!"

हम कभी-कभी पूरी बात और मामलों को समझने की कोशिश नहीं करते, सारी ग़लतफ़हमियाँ इसी से पैदा होती हैं और यही खराबी की असली वजह है...

Share this article
मुल्ला नसीरुद्दीन का अमीर तैमूर को अनोखा मशवरा
लेख

मुल्ला नसीरुद्दीन का अमीर तैमूर को अनोखा मशवरा

एक दिन अमीर तैमूर लंग दरबार लगाए बैठा था। दरबारी अदब के साथ अपनी-अपनी जगहों पर खड़े हुए थे। तैमूर ने बगदाद के ख़लीफ़ाओं का हवाला देते हुए कहा, "उनके अलक़ाब (उपाधियाँ) बड़े आलीशान और रौबदार होते हैं। जैसे मुस्तक़ज़िर बिल्लाह, वासिक़ बिल्लाह, मोतसिम बिल्लाह और मुतवक्किल बिल्लाह वगैरह। मैं चाहता हूँ कि...