मिर्ज़ा ग़ालिब कहते हैं कि आम में दो खूबियाँ होनी चाहिए:
"अ...
Ummah Post
28 April, 2025

मिर्ज़ा ग़ालिब कहते हैं कि आम में दो खूबियाँ होनी चाहिए:

"अव्वल (पहली) वह मीठे हों, दोम (दूसरी) ब-कसरत (प्रचुर मात्रा में) हों।"

अल्लामा इक़बाल को 'लंगड़ा' आम बहुत पसंद था। एक बार मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अल्लामा इक़बाल को लंगड़े आमों का तोहफा डाक के ज़रिए भिजवाया, तो अल्लामा इक़बाल ने पार्सल की रसीद पर यह यादगार मिसरा (पंक्ति) लिखकर भेजा:

"असर यह तेरे एजाज़-ए-मसीहाई का है अकबर,

इलाहाबाद से लंगड़ा चला, लाहौर तक पहुँचा।"

लिहाज़ा आम हों,

ढेर सारे हों,

मुफ़्त के हों,

और ठंडे हों...

ख़ालिक (इश्वर) को है मक़सूद कि मख़्लूक़ (सृष्टि) मज़ा ले,

वह चीज़ बना दी कि बूढ़ा भी चबा ले।

आम का मौसम आ गया है, लिहाज़ा अपने साथ हमारा भी ख़्याल रखें! 😅

Share this article
शेख अबू हाज़िम की हक़-गोई और सुलेमान बिन अब्दुल मलिक का रो पड़ना
लेख

शेख अबू हाज़िम की हक़-गोई और सुलेमान बिन अब्दुल मलिक का रो पड़ना

सुलेमान बिन अब्दुल मलिक, जो बनू उमय्या का बादशाह था, ने एक मर्तबा शैख़-उल-हदीस अबू हाज़िम (रहमतुल्लाह अलैह) से दरयाफ़्त (पूछा) किया कि इसकी क्या वजह है कि हम लोग दुनिया को पसंद और आख़िरत को नापसंद करते हैं? आपने बरजस्ता (तुरंत) जवाब दिया, "क्योंकि तुम लोगों ने अपनी दुनिया को आबाद किया और अपनी आख़िरत को...