एक हवाई जहाज़ का सफ़ाईकर्मी कॉकपिट की सफ़ाई कर रहा था कि उसन...
Ummah Post
18 November, 2024

एक हवाई जहाज़ का सफ़ाईकर्मी कॉकपिट की सफ़ाई कर रहा था कि उसने पायलट की सीट पर एक किताब देखी जिसका शीर्षक था:

"शुरुआती लोगों के लिए उड़ान का तरीका (पृष्ठ 1)"

उसने किताब का पहला पन्ना खोला, जहाँ लिखा था:

"इंजन चालू करने के लिए लाल बटन दबाएं।"

उसने निर्देशों का पालन किया और विमान का इंजन चालू हो गया।

यह देखकर वह बहुत खुश हुआ।

फिर वह अगले पन्ने पर गया, जहाँ लिखा था:

"विमान को गति में लाने के लिए नीला बटन दबाएं।"

उसने बटन दबाया और विमान अद्भुत गति से चलने लगा।

अब वह विमान उड़ाने का इच्छुक था, इसलिए उसने तीसरा पन्ना खोला, जहाँ लिखा था:

"विमान को उड़ाने के लिए हरा बटन दबाएं।"

उसने बटन दबाया और विमान आसमान में बुलंद हो गया।

वह बहुत उत्साहित था!

मगर मुश्किल तब शुरू हुई...

20 मिनट की उड़ान के बाद, उसने लैंडिंग करने का सोचा।

चुनांचे उसने निर्देश जानने के लिए चौथा पन्ना खोला।

लेकिन चौथे पन्ने पर लिखा था:

"लेंडिंग (विमान उतारने) का तरीका जानने के लिए किताब 2 खरीदें।"

सबक़ और नसीहत:

किसी भी काम को पूरी जानकारी के बिना न करें।

अधूरा ज्ञान केवल खतरनाक ही नहीं, बल्कि विनाशकारी होता है!

Share this article
युवा पीढ़ी की तरबियत: शरीयत बनाम सामाजिक परंपराएँ
लेख

युवा पीढ़ी की तरबियत: शरीयत बनाम सामाजिक परंपराएँ

कितने पुरुष हैं जिन्हें बालिग होते ही "सूरह अल-माएदा" की तफ़सीर पढ़ाई गई और कितनी महिलाएँ हैं जिन्हें बालिग होते ही "सूरह अन-नूर" की तफ़सीर पढ़ाई गई? जानता हूँ, बहुत कम हैं। मगर दूसरी तरफ देखें...! कितने पुरुष हैं जिन्होंने माता-पिता से बालिग होने के बाद सुना कि "तुम्हारी कोई ऐसी-वैसी बात न स...