मैंने अपनी माँ को पड़ोसियों से नमक मांगते हुए सुना, हालांकि...
Ummah Post
18 November, 2024

मैंने अपनी माँ को पड़ोसियों से नमक मांगते हुए सुना, हालांकि हमारे घर में पहले से ही नमक मौजूद था। मैंने उनसे पूछा कि वह नमक क्यों मांग रही हैं?

उन्होंने जवाब दिया:

"क्योंकि हमारे पड़ोसी आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं हैं और अक्सर हमसे कुछ न कुछ मांगते रहते हैं। मैं समय-समय पर उनसे कोई छोटी और मामूली चीज़ मांग लेती हूँ ताकि उन्हें यह महसूस हो कि हमें भी उनकी ज़रूरत है। इस तरह उन्हें अधिक सुकून मिलेगा और वे बिना किसी झिझक के अपनी ज़रूरत की चीजें हमसे मांग सकेंगे।"

मानवीय गरिमा (इंसानी वक़ार) का सम्मान निश्चित रूप से सबसे ऊंचे जज्बातों में से एक है।

यही सबक मैंने अपने माता-पिता से सीखा। आइए हम हमदर्द, विनम्र और मददगार बच्चों की परवरिश करें और इन ऊंचे मूल्यों की कद्र करें!

Share this article
बिना सोचे-समझे बोले गए शब्दों का ज़हर और रिश्तों की तबाही
लेख

बिना सोचे-समझे बोले गए शब्दों का ज़हर और रिश्तों की तबाही

एक सहेली ने दूसरी सहेली से पूछा, "बच्चा पैदा होने की खुशी में तुम्हारे शौहर (पति) ने तुम्हें क्या तोहफ़ा दिया???" सहेली ने कहा, "कुछ भी नहीं!!!!" उसने सवाल करते हुए पूछा, "क्या यह अच्छी बात है??? क्या उनकी नज़र में तुम्हारी कोई क़ीमत नहीं???" लफ़्ज़ों (शब्दों) का यह ज़हरीला बम गिराकर वह सहे...