सुकरात के प्रसिद्ध कथन:
• "गुस्से का इलाज, ख़ामोशी है।"
•...
Ummah Post
10 November, 2024

सुकरात के प्रसिद्ध कथन:

• "गुस्से का इलाज, ख़ामोशी है।"

• "यह ज़रूरी नहीं कि मेरी बात को स्वीकार किया जाए, लेकिन यह ज़रूरी है कि वह सच हो।"

• "इंसान अपनी सोच से अपनी दुनिया को फूलों की सेज या कांटों का बिस्तर बना सकता है!"

• "हमें दो कान, दो आँखें और एक ज़ुबान दी गई है और इसमें यह इशारा है कि हमें सुनना और देखना ज़्यादा चाहिए, और बोलना कम।"

• "दुनिया में एकमात्र नेकी ज्ञान (علم) है, और एकमात्र बुराई अज्ञानता (جہالت) है!"

• "संतोष (قناعت) प्राकृतिक धन है, और विलासिता (عیش) कृत्रिम गरीबी है।"

• "हमेशा याद रखें, कोई भी मानवीय स्थिति स्थायी नहीं है; इस तरह भाग्यशाली समय में अत्यधिक खुश न हों और दुर्भाग्य के समय में अत्यधिक निराश न हों।"

• "मजबूत दिमाग विचारों पर चर्चा करते हैं, औसत दिमाग घटनाओं पर बात करते हैं, और कमजोर दिमाग लोगों पर गपशप करते हैं।"

• "बात करो ताकि मैं तुम्हें देख सकूँ; तुम्हारी आवाज़ तुम्हारे अस्तित्व की अभिव्यक्ति है और यह महज़ बोलने की क्षमता से कहीं बढ़कर है। तुम्हारी बातें ही तुम हो।"

अनुवादक: आदिल नोमानी

Share this article
अहंकार का बुरा अंत
लेख

अहंकार का बुरा अंत

यज़ीद बिन मलिक एक उमय्यद खलीफा थे, वह नए खलीफा थे जो उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ के बाद आए थे। एक दिन वह कहने लगे, "कौन कहता है कि बादशाहों को खुशियाँ नसीब नहीं होतीं...? मैं आज का दिन खुशी के साथ गुज़ार कर दिखाऊँगा, अब मैं देखता हूँ कि कौन मुझे रोकता है...?" उनसे कहा गया, "आजकल बगावत हो रही है, यह हो...