*दुनिया के कुछ अज्ञात तथ्य*

*1. शहद की म्याद (एक्सपायरी)...
Ummah Post
7 November, 2024

*दुनिया के कुछ अज्ञात तथ्य*

*1. शहद की म्याद (एक्सपायरी) खत्म नहीं होती:*

शहब एकमात्र ऐसा भोजन है जिसकी म्याद कभी खत्म नहीं होती। प्राचीन मिस्र के मकबरों में हजारों साल पुराना शहद मिला है जो आज भी इस्तेमाल के योग्य है।

*2. कुछ झीलें नमकीन होती हैं:*

कजाकिस्तान की झील बलकाश का पूर्वी हिस्सा मीठा है जबकि पश्चिमी हिस्सा नमकीन है। यह दुनिया की कुछ अनोखी झीलों में से एक है।

*3. ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं:*

ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं, जिनमें से दो दिल गिल्स (गलफड़ों) को खून पहुंचाते हैं और एक दिल शरीर के बाकी हिस्सों को।

*4. जमीन के नीचे उप-सतही महासागर:*

पृथ्वी की परत के नीचे एक बड़ा जल भंडार मौजूद है जिसमें पृथ्वी के महासागरों की तुलना में तीन गुना अधिक पानी है, जो पृथ्वी की परतों में बंद है।

*5. पेड़ आपस में "बात" करते हैं:*

शोध से पता चला है कि कुछ पेड़ जमीन के नीचे जड़ों के माध्यम से आपस में "संवाद" करते हैं और दूसरे पेड़ों को पोषक तत्वों या खतरों से आगाह कर सकते हैं।

*6. वैज्ञानिक अब भी 80% महासागर की खोज में असफल हैं:*

पृथ्वी के महासागर का 80% हिस्सा अभी तक खोजा नहीं गया है, और इसमें मौजूद समुद्री जीव और रहस्यमयी क्षेत्र इंसान की पहुंच से बाहर हैं।

*7. कोआला के फिंगरप्रिंट इंसानी फिंगरप्रिंट जैसे होते हैं:*

कोआला के फिंगरप्रिंट इंसानी फिंगरप्रिंट से इतने मिलते-जुलते होते हैं कि फॉरेंसिक साइंस में इनमें अंतर करना मुश्किल हो जाता है।

*8. पानी के नीचे मौजूद बड़ी पहाड़ी चोटियाँ:*

पृथ्वी की सबसे बड़ी पहाड़ी चोटी माउंट एवरेस्ट नहीं बल्कि माउंट मौना केया है जो समुद्र के नीचे है और माउंट एवरेस्ट से भी बड़ी है।

*9. हाथी कूद (छलांग लगा) नहीं सकते:*

हाथी पृथ्वी पर एकमात्र ऐसा स्तनधारी जीव है जो अपनी शारीरिक संरचना के कारण छलांग नहीं लगा सकता।

*10. ज़ेबरा की धारियाँ भी अनोखी होती हैं:*

जैसे इंसानी उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) अनोखे होते हैं, वैसे ही हर ज़ेबरा की धारियाँ भी अपने आप में अनोखी होती हैं।

ये दिलचस्प तथ्य हमें बताते हैं कि दुनिया कितनी हैरान करने वाली और अनोखी है, और अभी भी कई ऐसे रहस्य हैं जिन्हें जानना बाकी है।

Share this article
राजा और सेब विक्रेता (फ़ारसी साहित्य से)
लेख

राजा और सेब विक्रेता (फ़ारसी साहित्य से)

एक दिन एक शासक (राजा) महल में बैठा हुआ था। तभी उसने महल के बाहर एक सेब बेचने वाले को आवाज़ लगाते हुए सुना: "सेब खरीदें! सेब!" शासक ने बाहर देखा कि एक ग्रामीण आदमी अपने गधे पर सेब लादे बाज़ार जा रहा है। शासक को सेब की इच्छा हुई और उसने अपने वज़ीर से कहा: "ख़ज़ाने से 5 सोने के सिक्के ले लो और मेरे...