सांस लेना नाक के ज़रिए ज़्यादा बेहतर है या मुंह के ज़रिए???
नाक के ज़रिए सांस लेना ज़्यादा बेहतर है। नाक का विकास (इवोल्यूशन) सांस लेने के लिए ही हुआ है। हमारे नथुनों में बहुत से बाल और म्यूकस (बलगम/तरल) होते हैं जो धूल-मिट्टी के कणों और बैक्टीरिया आदि को फ़िल्टर करते हैं और फेफड़ों तक नहीं पहुंचने देते। इसके अलावा, नाक से सांस लेने के दौरान हवा का तापमान शरीर के तापमान के बराबर हो जाता है, जिससे फेफड़ों को बाहरी तापमान पर हवा का सामना नहीं करना पड़ता। खास तौर पर सर्दियों में जब हवा ठंडी और सूखी होती है, नाक से सांस लेने से फेफड़ों तक पहुंचते-पहुंचते हवा नम (मॉइश्चराइज) भी हो जाती है, इसलिए फेफड़ों में नमी का अनुपात सही रहता है...
मुंह से सांस लेने से मुंह सूख जाएगा, और काफी सारी धूल-मिट्टी अंदर चली जाएगी...