✨ तरबीयत (परवरिश) ✨
आपका बच्चा जब स्कूल जा रहा हो और आप उसे रुख़सत (विदा) कर रही हों, तो उसके टिफिन में खाने की चीज़ दो अदद (संख्या में दो) रखें और उससे कहें: एक तुम्हारे लिए है और दूसरा तुम्हारे सबसे प्यारे दोस्त के लिए।
इस तरह आपका बच्चा मोहब्बत और एहसान का सबक़ सीखेगा।
बच्चे के बैग में क़लम (पेन) एक से ज़्यादा रखें और उससे कहें: अगर कोई स्टूडेंट अपना क़लम भूल जाए, तो आप मदद के तौर पर यह क़लम उसको दे देना।
इस तरह आपका बच्चा अपनी ज़िम्मेदारियाँ और दूसरों की मदद करने का जज़्बा सीखेगा।
जब बच्चा घर वापस आए तो उसे बताएं कि उसके आने से घर की रौनक़ बढ़ जाती है।
इस तरह उसे अपनी क़द्रो-क़ीमत (महत्व) का अंदाज़ा होगा।
जब वह घर लौटे तो उससे पूछें: आज आपने सबसे अच्छा काम क्या किया है?
इस तरह उसे अच्छे-बुरे की तमीज़ (पहचान) होगी और अगली बार वह आपके बिना पूछे ही आपको बताएगा।
तरबीयत एक सादा और आसान सा फ़न (कला) है, ज़बान से लंबी-चौड़ी तक़रीर (भाषण) करने का नाम तरबीयत नहीं है।