दीन (धर्म) से बे-आशना (अंजान) हैं कैसे उलू अल-अम्र (शासक) है...
Ummah Post
16 October, 2024

दीन (धर्म) से बे-आशना (अंजान) हैं कैसे उलू अल-अम्र (शासक) हैं,

शक्ल से हिजड़े नुमा हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

सूद (ब्याज) लेने को तरक़्क़ी जान कर हैं मुतमइन (संतुष्ट),

पैकर-ए-मक्र व दग़ा (छल-कपट के पुतले) हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

हाल-ए-उम्मत पर परेशाँ एक लम्हा भी नहीं,

ग़ाफ़िल-ए-बद्रुद्दुजा (अंधेरे के पूर्ण चंद्र अर्थात् नबी ﷺ से बेख़बर) हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

झूठ को सच की तरह कहना है उनका मश्ग़ला (शौक),

अपने हक़ में बद-दुआ हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

अहल-ए-बातिल (असत्य के लोगों) की ग़ुलामी में हमेशा मुस्तइद (तैयार),

अहल-ए-ईमाँ (आस्थावानों) पर ख़फ़ा हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

जिस जगह मम्नूअ (वर्जित) हो जाना अहल-ए-ईमाँ के लिए,

ये नुमायाँ (प्रसिद्ध/मौजूद) उस जगह हैं कैसे उलू अल-अम्र हैं।

- हुदहुद इलाहाबादी

Share this article
हम तो सुनार थे, लोगों ने हमें लोहार समझ लिया
लेख

हम तो सुनार थे, लोगों ने हमें लोहार समझ लिया

एक बार मैं शेख हज़रत मौलाना मसीहउल्लाह ख़ान साहब रहमतुल्लाह अलैह के पास बैठा हुआ था और उस समय वहां और कोई नहीं था, केवल मैं था। इसी बीच एक आदमी आया और हज़रत से तावीज़ मांगने लगा। हज़रत ने कहा कि मैं तावीज़ नहीं दिया करता। जाओ भाई जान से ले लो! (भाई जान से मुराद हज़रत के साहबज़ादे हैं, जिन्हें छात्र...