इमाम हाकिम रहिमहुल्लाह बयान करते हैं: हमें हमारे उस्ताद अबू...
Ummah Post
10 October, 2024

इमाम हाकिम रहिमहुल्लाह बयान करते हैं: हमें हमारे उस्ताद अबू अल-वलीद रहिमहुल्लाह ने अपनी अंगूठी दिखाई जिस पर नक़्श (खुदा हुआ) था: "अल्लाह ही हस्सान बिन मुहम्मद का आसरा है।"

अबू अल-वलीद कहते हैं: हमें हमारे उस्ताद अब्दुल मलिक बिन मुहम्मद बिन अदी रहिमहुल्लाह ने अपनी अंगूठी दिखाई जिस पर नक़्श था: "अल्लाह ही अब्दुल मलिक बिन मुहम्मद का आसरा है।"

अब्दुल मलिक कहते हैं: हमें हमारे उस्ताद रबी बिन सुलेमान रहिमहुल्लाह ने अपनी अंगूठी दिखाई जिस पर नक़्श था: "अल्लाह ही रबी बिन सुलेमान का आसरा है।"

रबी कहते हैं: हमें हमारे उस्ताद शाफ़ई रहिमहुल्लाह ने अपनी अंगूठी दिखाई जिस पर नक़्श था: "अल्लाह ही मुहम्मद बिन इदरीस का आसरा है।"

(तबक़ात उलेमा अल-हदीस लि-इब्न अब्द अल-हादी: 3/90)

Share this article
रश्क के क़ाबिल एक वाक़िया
लेख

रश्क के क़ाबिल एक वाक़िया

एक तुर्क मुसलमान मस्जिद-ए-नबवी शरीफ़ के अहाते (प्रांगण) में खड़े होकर अपना आँखों देखा वाक़िया इस तरह बयान करता है: मैं मस्जिद-ए-नबवी में खड़ा देख रहा था कि चार पुलिसवाले किसी का इंतज़ार कर रहे हैं। फिर एक शख़्स नमूदार (प्रकट) हुआ तो पुलिसवालों ने भागकर उसे क़ाबू में कर लिया और उसके हाथ जकड़ लिए।...