ज़रा मुस्कुराइए.. 🙂
एक व्यक्ति ने अम्र बिन क़ैस से पूछा: "...
Ummah Post
7 October, 2025

ज़रा मुस्कुराइए.. 🙂

एक व्यक्ति ने अम्र बिन क़ैस से पूछा: "अगर मस्जिद से निकलने के बाद इंसान देखे कि मस्जिद की कंकड़ी इंसान के जूते, कपड़े या माथे से लगी हुई है, तो क्या किया जाए?"

अम्र बिन क़ैस ने फ़रमाया: "उसे फेंक दो।"

वह व्यक्ति बोला: "लोगों का ख्याल (मानना) है कि वह चीखती है जब तक कि उसे मस्जिद में वापस न पहुँचा दिया जाए!"

अम्र बिन क़ैस ने जवाब दिया: "उसे चीखने दो, यहाँ तक कि उसका हलक़ (गला) फट जाए!"

वह कहने लगा: "क्या उसका भी कोई हलक़ होता है?"

अम्र बिन क़ैस बोले: "तो फिर वह कहाँ से चीखती है?!"

Share this article
फिलीस्तीन पर इजरायली अत्याचार की एक झलक और प्रतिरोध का इतिहास
लेख

फिलीस्तीन पर इजरायली अत्याचार की एक झलक और प्रतिरोध का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा 1948 में मंजूर किए गए नक्शे के अनुसार, नाजायज देश इजरायल का क्षेत्रफल 5,300 वर्ग मील था। लेकिन इजरायल ने धीरे-धीरे 23,000 वर्ग मील पर कब्ज़ा कर लिया। और बात यहीं ख़त्म नहीं होती, "ग्रेटर इजरायल" (عظیم تر اسرائیل) के नक्शे में मिस्र, इराक, सीरिया, सऊदी अरब और यहाँ तक कि मद...