"कुछ लोग सफ़र करते हैं, कुछ शादी करते हैं, कुछ रेस्टोरेंट मे...
Ummah Post
6 October, 2025

"कुछ लोग सफ़र करते हैं, कुछ शादी करते हैं, कुछ रेस्टोरेंट में होते हैं, कुछ समंदर पर… और हम घर की चार दीवारी के अंदर बैठे हैं ❌

#एक लम्हा ☝️?

क्यों न यह सोचें:

कुछ लोग अस्पताल में हैं, कुछ आईसीयू (ICU) में हैं, कुछ ताज़ियत (शोक) में अपने प्यारों को खो चुके हैं, कुछ जेलों में हैं, कुछ भूख और प्यास से मर रहे हैं, और हम अपने घरों में अपने अहल (परिवार) के बीच बैठे खा रहे और पी रहे हैं।

रसूलुल्लाह (ﷺ) ने फ़रमाया:

'जिसने सुबह इस हाल में की कि वह अपने घर वालों में अमन (शांति) के साथ है, उसका जिस्म तन्दुरुस्त है, और उसके पास दिन का खाना मौजूद है, तो गोया (मानो) उसके लिए पूरी दुनिया जमा कर दी गई।'

(रवाह तिर्मिज़ी, और इसे इमाम अल्बानी ने हसन कहा है)"

Share this article
यतीम का माल हड़पने का अंजाम (जॉर्डन का एक अजीब वाक़िया)
लेख

यतीम का माल हड़पने का अंजाम (जॉर्डन का एक अजीब वाक़िया)

जॉर्डन में पिछले दिनों एक अजीब वाक़िया रुनुमा (घटित) हुआ। निहायत ही अजीब!!! अबू अनस एक नेक ताजिर (व्यापारी) था। उसका छोटा भाई यूनिवर्सिटी में पढ़ता था, जिसके जुमला (सारे) अख़राजात (खर्चे) अबू अनस पूरे करता था। कुछ अरसे बाद अबू अनस का नौजवानी में ही इंतक़ाल हो गया। लवाहिकीन (वारिसों) में एक नौजवान बे...