अस्सलामू अलैकुम व रहमतुल्लाही व बरकातहू,
उम्मीद है आप खैर व आफ़ियत (सकुशल) से होंगे।
मुझे इस ऐप के एडमिन से गुज़ारिश है कि आपने इसमें नमाज़ के औक़ात (समय) का जो फ़ीचर दिया है, उसमें अपडेट करने की ज़रूरत है, ताकि हर इलाक़े वाले अपने इलाक़े के हिसाब से नमाज़ के औक़ात को सेट कर सकें। अभी क्या होता है कि लोकेशन के हिसाब से ऑटोमैटिक सेट हो जाता है।
मेरी गुज़ारिश यह है कि नमाज़ के औक़ात वाले सेक्शन को इस तरह से बनाया जाए कि हर यूज़र अपनी मस्जिद के हिसाब से नमाज़ के औक़ात को सेट कर सकें।
उम्मीद है कि मेरी बात पर ग़ौर व तलब (ध्यान) किया जाएगा।
वैसे माशाअल्लाह इस ऐप के बारे में सुनकर और यूज़ करके बहुत खुशी हुई, लेकिन अगर साथ में नमाज़ के औक़ात को अपडेट कर दें, तो और ज़्यादा मज़ीद बेहतरी (और सुधार) हो सकती है।
मीर महमूदुल हसन क़ास्मी