अल्लाह ने इंसान को रिश्तों के रूप में अपनी मोहब्बत और रहमत क...
Ummah Post
14 August, 2025

अल्लाह ने इंसान को रिश्तों के रूप में अपनी मोहब्बत और रहमत का अक्स (प्रतिबिंब) अता फ़रमाया है...

माँ के रूप में एक अनमोल तोहफ़ा…

बाप के रूप में एक बेमिसाल मुहाफ़िज़ (रक्षक)…

भाई के रूप में एक ख़ामोश सहारा…

बहन के रूप में एक बेलोस (निःस्वार्थ) हमदर्दी…

शोहर (पति) के रूप में एक बा-एतमाद (विश्वसनीय) रफ़ीक़-ए-हयात (जीवनसाथी)…

बीवी के रूप में सुकून-ए-क़ल्ब (दिल का सुकून) और राहत-ए-ज़िंदगी का ज़रिया…

बेटे के रूप में नाम, नसब (वंश) और ताक़त का वारिस…

बेटी के रूप में मोहब्बत, शफ़क़त (स्नेह) और रहमत का इस्तआरा (प्रतीक)…

नाना के रूप में इल्म (ज्ञान) व तजुर्बे का ख़ज़ाना…

नानी के रूप में बे-पायाँ (असीम) मोहब्बत और ममता की ख़ुशबू…

मामू के रूप में दोस्त नुमा मुरब्बी (संरक्षक/मार्गदर्शक)…

ख़ाला (मौसी) के रूप में माँ जैसी शफ़क़त का अक्स…

दादा के रूप में वक़ार (गरिमा) और बुज़ुर्गों की हिकमत (बुद्धिमत्ता)…

दादी के रूप में दुआओं की बरकत और मोहब्बत का चिराग़…

चचा के रूप में बाप जैसा साया और एक अज़ीम (महान) दोस्त…

फूफी के रूप में ख़ुलूस (इमानदारी), मोहब्बत और ख़ानदानी रब्त (पारिवारिक जुड़ाव)…

ये तमाम रिश्ते दरअस्ल अल्लाह की ख़ास नेमतें हैं, जो इंसान की ज़िंदगी को मायने, मोहब्बत और तहफ़्फ़ुज़ (सुरक्षा) अता करते हैं।

Share this article
50 रुपये वाली फोटो
लेख

50 रुपये वाली फोटो

एक फोटोग्राफर ने अपनी दुकान के बाहर एक बोर्ड लगाया हुआ था, जिस पर निम्नलिखित तीन बातें लिखी हुई थीं: "बीस रुपये में आप जैसे हैं, वैसी फोटो खिंचवाएं। तीस रुपये में आप जैसा सोचते हैं, वैसी फोटो खिंचवाएं। और, पचास रुपये में आप लोगों के सामने जैसा दिखना चाहते हैं, वैसी फोटो खिंचवाएं।" मरते समय उस फ...