सुस्ती कितना बड़ा बवाल (आफ़त) है कि सब आमाल (काम) चाहे दीनी (धार्मिक) हों या दुनियावी, इस सुस्ती की वजह से प्रभावित होते हैं।
कुछ दुआएं ऐसी हैं जिन्हें रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) कभी नहीं छोड़ते थे।
आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) फ़रमाया करते थे:
"ऐ अल्लाह! मैं फ़िक्र (चिंता), ग़म, अक्ज़ (लाचारी), सुस्ती, बुख़्ल (कंजूसी), बुज़दिली और लोगों के ग़लवे (दबाव) से तेरी पनाह में आता हूँ।"