चाय वाले ने अपने काउंटर पर लिखवाया:
"मैं भले ही आम हूँ मगर...
Ummah Post
8 June, 2025

चाय वाले ने अपने काउंटर पर लिखवाया:

"मैं भले ही आम हूँ मगर चाय स्पेशल बनाता हूँ।" 😄

एक रेस्टोरेंट ने सबसे अलग जुमला लिखवाया:

"यहाँ घर जैसा खाना नहीं मिलता, आप इत्मीनान से तशरीफ़ लाएं।" 😊

इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर स्लोगन पढ़ा तो दंग रह गया:

"अगर आपका कोई फैन (प्रशंसक/पंखा) नहीं है, तो यहाँ से ले जाएँ।" 😅

गोलगप्पे के ठेले पर यूँ लिखा था:

"गोलगप्पे खाने के लिए दिल बड़ा हो न हो, मूँह का बड़ा होना ज़रूरी है, पूरा खोलें।" 😂

फल वाले के यहाँ तो गज़ब का फ़िकरा लिखा देखा:

"आप तो बस सब्र (धैर्य) करें, फल हम दे देंगे।" 😔

घड़ी की दुकान पर भी एक ज़बरदस्त फ़िकरा देखा:

"भागते हुए वक़्त को अपने बस में रखें, चाहे दीवार पर टांगें, या हाथ पर बांधें।" 😀

बालों की एक कंपनी ने तो अपने हर प्रोडक्ट पर लिख दिया:

"हम भी बाल-बाल बचाते हैं।" 😆

और एक डेंटिस्ट (दंत चिकित्सक) का लिखा फ़िकरा पढ़ा तो हँसी आ गई:

"दांत कोई भी तोड़े,

लगा हम देंगे 🤪"

एक दुकान के शटर पर लिखा देखा:

"दुकान के औक़ात-ए-कार (कार्य समय):

सुबह 9 से शाम 6 तक,

हम अपनी औक़ात में रहते हैं।"

Share this article
हज़रत हकीम-उल-इस्लाम क़ारी मोहम्मद तय्यब साहब रहमतुल्लाह अलैह, "नाश्तह" (नाश्ता) और एक बंगाली छात्र
लेख

हज़रत हकीम-उल-इस्लाम क़ारी मोहम्मद तय्यब साहब रहमतुल्लाह अलैह, "नाश्तह" (नाश्ता) और एक बंगाली छात्र

डॉ. ताबिश मेहदी अपनी आत्मकथा में लिखते हैं, हमारे बुज़ुर्ग दोस्त स्वर्गीय मुफ्ती अब्दुल रऊफ मुंसिफ मुबारकपुरी ने अपने छात्र जीवन की एक घटना एक से अधिक बार सुनाई थी। उन्होंने बताया था कि चूंकि दारुल उलूम देवबंद में नाश्ते की व्यवस्था कभी नहीं रही है, इसलिए जो छात्र नाश्ता करना चाहते हैं, वे अपने-अपने...