"गुनाहों की सबसे बड़ी सज़ा यह है कि बंदा अपने नफ़्स (आत्मा)...
Ummah Post
8 June, 2025

"गुनाहों की सबसे बड़ी सज़ा यह है कि बंदा अपने नफ़्स (आत्मा) को भुला दे, अल्लाह तआला की ओर से दिए जाने वाले अपने हिस्से को ठुकरा दे और अल्लाह की अता (वरदान) को तुच्छ व कमतर क़ीमत के बदले बेच दे। चुनाँचे, गुनाहगार बंदा ऐसी चीज़ ज़ाया (नष्ट) कर देता है जिसका कोई बदल (विकल्प) ही नहीं है।

शायर कहता है:

مِنْ كُلِّ شَيْءٍ إِذَا ضَيَّعْتَهُ عِوَضُ

وَمَا مِنَ اللهِ إِنْ ضَيَّعْتَهُ عِوَضُ

'हर चीज़ का, जिसे आप ज़ाया कर दें, कोई न कोई एवज़ (बदला) होता है,

लेकिन अगर आप अल्लाह को छोड़ दें (खो दें), तो उसका कोई एवज़ नहीं है।'

चुनाँचे, अल्लाह अपने सिवा हर चीज़ का एवज़ अता फ़रमाता है और कोई भी चीज़ अल्लाह का एवज़ नहीं हो सकती।

-------------

(हर वह चीज़ जिससे तू जुदा हुआ, उसका कोई न कोई बदल है; लेकिन अगर तू अल्लाह से जुदा हो गया, तो उसका कोई बदल नहीं है।)"

Share this article
जनरल और चरवाहा
लेख

जनरल और चरवाहा

यह 1917 की बात है, इराक के पहाड़ों में ब्रिटिश जनरल स्टैनली मौड (Stanley Maude) का सामना एक चरवाहे से हुआ। जनरल चरवाहे की तरफ मुड़े और अपने अनुवादक से कहा, "इससे कह दो कि जनरल तुम्हें एक पाउंड देगा, बदले में तुम्हें अपने कुत्ते को ज़बह (काटना) करना होगा।" कुत्ता चरवाहे के लिए बहुत महत्वपूर्ण होत...