मुहक्कक मसाला

शरीअते इस्लामिया ने जहां बहुत से तफ़रीही खेलों की इजाज़त दी है, वहीं चंद ऐसे खेलों को जो आपसी झगड़ों, तज़ी-ए-औक़ात (वक़्त की बर्बादी), जुआ, क़िमार का ज़रिया हैं, सख़्ती के साथ मना फ़रमाया है, मसलन चौसर, शतरंज, कबूतर बाज़ी, मुर्ग़ बाज़ी, बटेर बाज़ी, पतंग बाज़ी, जानवरों को लड़ाना, वीडियो गेम, गोटी, लूडो, ताश खेलना वग़ैरह, इन तमाम खेलों में सिवाए नुक़्सानात के दीनी या दुनियावी कोई फ़ायदा नहीं, इसलिए ये सब ममनू (वर्जित) हैं। (अहम मसाइल / जि: 2 / पृ: 227)

एक विद्वान की हृदयविदारक कहानी
लेख

एक विद्वान की हृदयविदारक कहानी

चुनांचे मैं आपको एक अजीब और इब्रतनाक (सबक आमोज़) हिकायत (क़िस्सा) सुनाता हूँ जो मैंने मौलाना फ़तह मोहम्मद साहब रहमतुल्लाह अलैह से सुनी थी। मौलाना फ़रमाते हैं कि शेख़ दहान (तेल के व्यापारी) जो मक्का मुकर्रमा के एक बड़े आलिम थे, उन्होंने फ़रमाया कि मक्का मुकर्रमा में एक आलिम का इंतक़ाल हुआ और उनको दफ़...