कुरान की आयत

اَلَاۤ اِنَّ اَوْلِیَآءَ اللّٰهِ لَا خَوْفٌ عَلَیْهِمْ وَ لَا هُمْ یَحْزَنُوْنَۚۖ(۶۲)(سورۃ یونس)
अनुवाद
याद रखो कि जो अल्लाह के दोस्त हैं उनको न कोई ख़ौफ़ होगा न वह ग़मगीन होंगे। (62) (आसान तर्जुमा क़ुरआन) यानी: अल्लाह के दोस्त की तशरीह (व्याख्या) अगली आयत में कर दी गई है कि यह वह लोग हैं जो ईमान और तक़्वा (परहेज़गारी) की सिफ़ात रखते हों। उनके बारे में यह फ़रमाया गया है कि उन्हें न आइंदा का कोई ख़ौफ़ होगा, और न माज़ी (अतीत) की किसी बात का कोई ग़म होगा। कहने को यह मुख़्तसर (संक्षिप्त) सी बात है, लेकिन देखा जाए तो यह इतनी बड़ी नेमत है कि दुनिया में इसका तसव्वुर (कल्पना) ही नहीं किया जा सकता। क्योंकि दुनिया में हर इंसान को, ख़्वाह वह कितना ही ख़ुशहाल हो, हर वक़्त मुस्तक़बिल (भविष्य) का कोई न कोई ख़ौफ़ और माज़ी का कोई न कोई रंज परेशान करता ही रहता है। यह नेमत सिर्फ़ जन्नत ही में हासिल होगी कि इंसान हर तरह के ख़ौफ़ और सदमे से बिल्कुल आज़ाद हो जाएगा। (आसान तर्जुमा क़ुरआन)
सख़ावत (उदारता) की एक बेमिसाल मिसाल: नवाब मुज़फ़्फ़र अली ख़ान
लेख

सख़ावत (उदारता) की एक बेमिसाल मिसाल: नवाब मुज़फ़्फ़र अली ख़ान

नाम भी मुज़फ़्फ़र था और रहते भी मुज़फ़्फ़रनगर में थे... पूरा नाम था "नवाब मुज़फ़्फ़र अली ख़ान"। मुज़फ़्फ़रनगर हिंदुस्तान में एक ज़िला है, उन भले दिनों में यह नवाब साहब की जागीर थी। नवाब साहब को इमारतें बनवाने (تعمیرات) का शौक़ था। इसी शौक़ को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने एक बहुत बड़े बाग़ के बीचों...

अन्य किताबें

अधिक पुस्तकें

Latest Naats

More Naats

हालिया लेख

सभी लेख