https://islamictube.in/new_site/public/images/news_images/1825_2026-11-03_islamictube.webp

WhatsApp ग्रुप चैट में आ रहे 4 नए फीचर्स: मैसेज हमेशा के लिए पिन कर सकेंगे, नए मेंबर्स देख पाएंगे पुरानी चैट

WhatsApp ग्रुप चैट का अनुभव आसान बनाने के लिए चार बड़े बदलाव ला रहा है। इनसे नए मेंबर्स को पुरानी बातचीत समझना आसान होगा और पुराने यूजर्स जरूरी मैसेज जल्दी ढूंढ सकेंगे। हाल ही में कंपनी ने 'गेस्ट कॉल्स' फीचर भी पेश किया था, जिसमें बिना अकाउंट वाले लोगों को भी कॉल में जोड़ा जा सकता है।

1. मैसेज को हमेशा के लिए पिन करें

अभी मैसेज को 24 घंटे, 7 दिन या 30 दिन के लिए पिन किया जा सकता है।

नए अपडेट में बिना समय-सीमा के पिन करने का विकल्प मिलेगा।

एक ग्रुप में अधिकतम 4 मैसेज पिन करने की सुविधा बनी रहेगी।

फायदा: जरूरी जानकारी लंबे समय तक चैट के ऊपर रहेगी और मेंबर्स को बार-बार ढूंढना नहीं पड़ेगा।

2. नए मेंबर्स को मिलेगी पुरानी चैट की जानकारी

नया सदस्य जुड़ने पर ग्रुप एडमिन या मैनेजर उसके नाम पर टैप करके हाल की बातचीत के मैसेज शेयर कर सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक, ये शेयर किए गए मैसेज भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे।

3. मेंशन फिल्टर: अपने टैग वाले मैसेज तुरंत देखें

बड़े ग्रुप में रोजाना सैकड़ों मैसेज के बीच अपना मेंशन ढूंढना मुश्किल होता है। मेंशन फिल्टर चुनने पर यूजर सिर्फ वे मैसेज अलग से देख सकेंगे, जिनमें उन्हें टैग या मेंशन किया गया है।

4. चुनिंदा ग्रुप के साथ शेयर करें स्टेटस

स्टेटस सिर्फ चुने गए ग्रुप के सदस्य ही देख सकेंगे।

यह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा।

ग्रुप के सदस्य इस पर रिएक्शन दे सकेंगे और अपना स्टेटस भी शेयर कर पाएंगे।

फायदा: हर कॉन्टैक्ट को दिखाने की बजाय सिर्फ जरूरी ग्रुप तक अपडेट पहुंचाना आसान होगा।