https://islamictube.in/new_site/public/images/news_images/8038_2025-06-18_islamictube.jpg

आगरा हादसा: शाहदरा फ्लाईओवर पर आमों से लदी पिकअप वैन अनियंत्रित हुई, 4 लोगों की मौत

18 जून, 2025, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में स्थित शाहदरा फ्लाईओवर पर एक भीषण दुर्घटना घटी। फिरोजाबाद से आमों से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सर्विस रोड पर सुबह की सैर कर रहे लोग कुचल गए। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। सुबह की सैर कर रहे 3 लोग कुचले गए। दुर्घटना में 55 वर्षीय राजेश, 65 वर्षीय हरि बाबू और रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन में फंस गया था, जिसकी भी मौत हो गई। कंडक्टर गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटाया और यातायात बहाल किया। दुर्घटना चालक की नींद के कारण हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना चालक की नींद के कारण हुई। एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को काटकर चालक का शव निकाला गया।