मुहक्कक मसाला

चटाई की टोपी पहन कर नमाज़ पढ़ना

अक्सर लोग हुसूल-ए-सवाब की नियत से चटाई की टोपियां नमाज़ियों के इस्तेमाल के लिए मस्जिदों में रखते हैं, चूंकि इंसान उन्हें पहन कर दीगर मजालिस में जाना पसंद नहीं करता, बल्कि मयूब समझता है, इसलिए ये टोपियां 'सियाब-ए-बज़ला' के हुक्म में हैं, लिहाज़ा ऐसी टोपियां पहन कर नमाज़ पढ़ना मकरूह-ए-तंज़ीही है। (अहम मसाइल / जि: 1 / पृ: 57)

सहाबा इकराम (रज़ि.) के हुब्बे-नबी (नबी से मोहब्बत) की एक ख़ास दलील
लेख

सहाबा इकराम (रज़ि.) के हुब्बे-नबी (नबी से मोहब्बत) की एक ख़ास दलील

हम में से किसी भी इंसान की जवानी जब ढलने लगती है और वह अधेड़ उम्र की तरफ बढ़ने लगता है, तो अमूमन बाल सफ़ेद होने शुरू होते हैं। जब बाल सफ़ेद होना अभी शुरू ही हुए हों, तब अगर किसी इंसान से पूछा जाए कि आपके बदन में कितने बाल सफ़ेद हैं? तो बहुत मुश्किल है कि वह गिनती के साथ बता सके कि इतने बाल सफ़ेद हुए...