मुहक्कक मसाला

इंजेक्शन के ज़रिए ख़ून निकालना नाक़िज़-ए-वज़ू है या नहीं?

अगर इंजेक्शन के ज़रिए टेस्ट या किसी दूसरे मक़सद के लिए ख़ून निकाला जाए तो इससे वज़ू टूट जाएगा, क्योंकि टेस्ट के लिए आम तौर पर इतना ख़ून निकाला जाता है जो निकल कर अपने महल (जगह) से बह सकता है, लेकिन अगर दवा पहुँचाने की ग़रज़ से इंजेक्शन दिया तो यह इंजेक्शन नाक़िज़-ए-वज़ू नहीं है, हाँ अगर इंजेक्शन लगवाने के बाद इतना ख़ून निकले जो अपनी जगह से बह सकता हो तो नाक़िज़-ए-वज़ू होगा। (अहम मसाइल / जि: 2 / पृ: 59)

जिंदगी का सारांश – मुफ्ती मोहम्मद तकी उस्मानी के 20 सुनहरे सिद्धांत
लेख

जिंदगी का सारांश – मुफ्ती मोहम्मद तकी उस्मानी के 20 सुनहरे सिद्धांत

मोहतरम शैख-उल-इस्लाम मुफ्ती मोहम्मद तकी उस्मानी साहब से सवाल किया गया कि, "हज़रत, जिंदगी का सारांश (خلاصہ) क्या है?" हज़रत ने ये 20 नुक्ते (निकात) इर्शाद फरमाए: (1) हर हाल में अल्लाह का शुक्र अदा किया करो। (2) कोशिश करो कि पूरी जिंदगी में कोई तुम्हारी शिकायत किसी दूसरे इंसान से न करे; परवरदिगार...