मुहक्कक मसाला

दाढ़ी रखना इस्लामी और कौमी शिआर, तमाम अम्बिया की सुन्नत, शराफ़त व बुज़ुर्गी की अलामत और चेहरों का जमाल है, इससे मर्दाना शक्ल की तकमील होती है, और छोटे बड़े के दरमियान फ़र्क़ होता है, लिहाज़ा एक मुश्त दाढ़ी रखना वाजिब, और एक मुश्त तक पहुँचने से पहले मुंडवाना, काटना या कटवाना गुनाह-ए-कबीरा है। (अहम मसाइल / जि: 1 / पृ: 147)

इल्म (ज्ञान) का बदसूरत आशिक़
लेख

इल्म (ज्ञान) का बदसूरत आशिक़

असली नाम अम्र बिन महबूब था, 160 हिजरी में पैदा हुए और 'जाहिज़' के लक़ब (उपाधि) से मशहूर हुए। अरबी में जाहिज़ उसे कहते हैं जिसकी आँखों के ढेले (पुतलियाँ) बाहर की ओर उभरे हुए हों। शुरुआत में वे इस लक़ब को नापसंद करते थे, लेकिन रफ़्ता-रफ़्ता (धीरे-धीरे) ख़ामोश हो गए। शायद ही किसी के रूप-रंग का इस तर...