मुहक्कक मसाला

जूता पहन कर खाना खाना, जायज़ और दुरुस्त तो है लेकिन उतार कर खाना बेहतर है, क्योंकि हदीस शरीफ़ में वारिद है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया: "जब तुम्हारे सामने खाना रखा जाए और तुम खाने बैठो, तो अपने जूते उतार दो, क्योंकि जूते उतार देना पैरों के लिए बहुत राहत बख़्श है।" (अहम मसाइल / जि: 8 / पृ: 298)

एक बुजुर्ग की लोग उनके मुंह पर तारीफ कर रहे थे
लेख

एक बुजुर्ग की लोग उनके मुंह पर तारीफ कर रहे थे

मौलाना फखरुल हसन साहब गंगोही रहमतुल्लाह अलैह फरमाते हैं कि मैं मक्का मुअज्जमा में एक बुजुर्ग की खिदमत में हाजिर हुआ, लोग उनके मुंह पर उनकी तारीफ कर रहे थे और वह खुश हो रहे थे। मैंने अपने दिल में कहा, 'यह कैसे बुजुर्ग हैं जो अपनी तारीफ से मजे ले रहे हैं!' उन्हें इस खयाल की इत्तिला हो गई, उन्होंने फौर...