क़ुरआन मजीद के बोसीदा औराक़ कोजलाना दुरुस्त नहीं, बल्कि क़ुरआन करीम के नाक़ाबिले-इन्तिफ़ा नुस्ख़ों को किसी महफ़ूज़ जगह पाक-साफ़ कपड़े में दफ़्न कर देना चाहिए, या इन औराक़ को जारी पानी में डाल देना चाहिए। (अहम मसाइल / जिल्द: 1 / सफ़ा: 134)
हज़रत सुलेमान (अलैहिस्सलाम) के दौर में एक शख़्स ने एक ख़ूबसूरत परिंदा ख़रीदा। वह जब चहचहाता तो उसकी अत्यंत दिलकश और सुरीली आवाज़ से वह शख़्स बहुत ख़ुश होता, मानो उस परिंदे की आवाज़ बहुत ही मीठी और प्यारी थी।
एक दिन अचानक उस पिंजरे के पास उसी की तरह का एक और परिंदा आया और अपनी ज़बान में कुछ बातें...