अगर किसी दाने या फोड़े-फुंसी से पानी या पीप (मवाद) निकलकर बहे नहीं, बल्कि वहीं रुका रहे, और वह कपड़ों पर लग जाए, तो उससे कपड़ा नापाक नहीं होगा, अगरचे (भले ही) उसकी मिक़दार (मात्रा) एक दिरहम से ज़्यादा हो। (अहम मसाइल / जिल्द: 8 / सफ़ा: 82)
एक बार हज़रत मौलाना हुसैन अहमद मदनी (रह.) पर ग़द्दारी (राजद्रोह) का मुक़दमा चला और फ़िरंगी (अंग्रेज़) की अदालत हॉल कराची में उनकी पेशी हुई। मौलाना मोहम्मद अली जौहर और बहुत सारे दूसरे अकाबरीन (वरिष्ठ नेता) भी वहाँ जमा थे। फ़िरंगी ने बुलाया और कहा, "हुसैन अहमद! यह जो तुमने फ़तवा दिया है कि अंग्रेज़ की...