अगर इमाम किसी रकअत में खड़े होने के बजाय सहवन (भूल से) बैठ जाए, या इसके बरअक्स (विपरीत) हो, तो उसको याद दिलाना चाहिए, और याद दिलाने के लिए "सुभानल्लाह" कहना चाहिए। लेकिन अगर इमाम दो रकअत पर बैठने के बजाय खड़ा हो गया, तो अब उसको याद न दिलाए। (अहम मसाइल / जिल्द: 7 / सफ़ा: 66)