मुहक्कक मसाला

इन मौक़ों पर अज़ान सुन्नत है: फ़र्ज़ नमाज़ के वक़्त, पैदाइश के वक़्त बच्चे के कान में, आग लगने के वक़्त, कुफ़्फ़ार से जंग के वक़्त, मुसाफ़िर को जब शयातीन ज़ाहिर होकर डराएँ, ग़म के वक़्त, ग़ुस्से (ग़ज़ब) के वक़्त, जब मुसाफ़िर रास्ता भूल जाए, जब किसी आदमी या जानवर की बद-ख़ुल्क़ी ज़ाहिर हो तो उसके कान में, और जब किसी को मिर्गी आए। (अहम मसाइल / जिल्द: 6 / सफ़ा: 47)

सुल्तान महमूद और चोरों की हिकायत
लेख

सुल्तान महमूद और चोरों की हिकायत

मौलाना रूमी ने सुल्तान महमूद गज़नवी का एक अजीब वाक़या लिखा है जो बड़ा इब्रत-खेज़ (عبرت خیز - शिक्षाप्रद) और सबक़-आमोज़ है। वह यह कि सुल्तान महमूद गज़नवी के ज़माने में चोरों का कुछ ज़ोर बढ़ गया था, और बादशाह इस वजह से परेशान था। चोरों को पकड़ने के लिए उसने एक अजीब तरकीब निकाली कि शाही लिबास उतारकर चो...