मुहक्कक मसाला

जिन फ़र्ज़ नमाज़ों के बाद सुन्नत नहीं है, उसमें अगर इमाम तस्बीह के लिए बैठे तो दाईं तरफ़ मुँह करके या बाईं तरफ़ मुँह करके या बिल्कुल मुक़्तदी की तरफ़ करके तीनों तरह बैठने का इख़्तियार है, और हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से तीनों तरीक़े मरवी (रिवायत किए गए) हैं; अलबत्ता दाईं तरफ़ मुँह करके बैठना अफ़ज़ल और औला (बेहतर) है। (किताब-उन-नवाज़िल / जिल्द: 4 / पृष्ठ: 80)

लेन-देन की सफ़ाई और आख़िरत का ख़ौफ़
लेख

लेन-देन की सफ़ाई और आख़िरत का ख़ौफ़

हज़रत वाला (रह.) की तरफ़ से अपने सारे मुरीदीन (शिष्यों) और मुतअल्लिक़ीन (परिचितों) को यह हिदायत थी कि जब कभी रेलवे में सफ़र करो, और तुम्हारा सामान उस मिक़दार (मात्रा) से ज़ायद (अधिक) हो जितना रेलवे ने तुम्हें मुफ़्त ले जाने की इजाज़त दी है, तो इस सूरत में अपने सामान का वज़न कराओ और ज़ायद सामान का कि...