मुहक्कक मसाला

रकात पाने के लिए दौड़ना मना है, चाहे रुकूअ न मिले, इसलिए कि आप ﷺ का इरशाद है: जब नमाज़ के लिए जमाअत खड़ी हो तो तुम दौड़ते हुए न आओ, और इत्मिनान के साथ चलकर आओ, जितनी रकातें मिलें उनको पढ़ लो, और जो छूट जाएं उनको बाद में अदा कर लो। (अहम मसाइल / जि: 1 / पृ: 50)

बा-जमात नमाज़ की अहमियत और मुफ़्ती मुहम्मद शफ़ी साहब की आज्ञाकारिता
लेख

बा-जमात नमाज़ की अहमियत और मुफ़्ती मुहम्मद शफ़ी साहब की आज्ञाकारिता

मुझे याद है कि देवबंद में जब मेरी उम्र तक़रीबन दस-बारह साल थी, एक दिन फज्र की नमाज़ के वक़्त सख़्त आंधी, मूसलाधार बारिश और गरज-चमक की बिना पर (वजह से) वालिद साहब (मुफ़्ती मुहम्मद शफ़ी साहब) मस्जिद तशरीफ़ न ले जा सके और नमाज़ घर में ही अदा फ़रमाई। उधर दादा अब्बा, जो मस्जिद के आशिक़ और नमाज़ बा-जमात क...