मुहक्कक मसाला

कुछ इलाक़ों में यह रिवाज होता है कि जिस औरत का कोई भाई नहीं होता, वह किसी अजनबी शख़्स को अपना मुंह बोला भाई बना लेती है; इसी तरह जिस आदमी की कोई बहन नहीं होती, वह किसी अजनबी औरत को अपनी मुंह बोली बहन बना लेता है, और इस मुंह बोले भाई या बहन को हक़ीक़ी भाई-बहन का दर्जा देकर उससे पर्दा भी नहीं किया जाता है, जबकि शरीयत में मुंह बोले भाई या बहन की कोई हैसियत नहीं है, वे अजनबी हैं, और उनसे पर्दा ज़रूरी है। (अहम मसाइल / जि: 6)

हज़रत इब्राहिम बिन अदहम (रह.) की छह बहुमूल्य नसीहतें
लेख

हज़रत इब्राहिम बिन अदहम (रह.) की छह बहुमूल्य नसीहतें

एक व्यक्ति आपके पास आया और अर्ज़ किया कि कुछ नसीहत फ़रमाइए। आपने फ़रमाया, "छह (6) बातें बताता हूँ, उन पर अमल करो, फिर कुछ भी करोगे तो नुक़सान न पहुँचेगा।" आपने उन छह बातों की व्याख्या इस तरह की: 1. जब गुनाह करो तो उसकी (अल्लाह पाक की) नेमत मत खाओ। दुनिया में जो कुछ भी है, वह उसी की नेमत है; क्या...