मुहक्कक मसाला

कुछ लोग सड़कों पर लगी हुई सबील (प्याऊ) या मस्जिद में रखे हुए कूलर वगैरह का पानी खड़े होकर पीते हैं, उनका यह अमल मकरूह-ए-तन्ज़ीही है, क्योंकि पानी बैठकर पीना चाहिए। हाँ! अगर भीड़-भाड़ की वजह से बैठने की जगह न हो, या कीचड़ की वजह से कपड़े खराब होने का अंदेशा हो, या इस तरह का कोई और उज़्र (मज़बूरी) हो, तो खड़े होकर पीना बिना कराहत के जायज़ होगा। (अहम मसाइल / जि: 5 / पृ: 269)

असली सख़ावत (उदारता) कहाँ होनी चाहिए?
लेख

असली सख़ावत (उदारता) कहाँ होनी चाहिए?

एक महिला ने एक बुजुर्ग ठेले वाले से पूछा: "अंडे कितने रुपये दर्जन हैं?" बूढ़े ने अदब से जवाब दिया: "बीबी, तीस रुपये का एक अंडा।" महिला बोली: "मैं छह अंडे 150 रुपये में लूँगी, वरना मैं जा रही हूँ।" बूढ़ा आदमी नरमी से मुस्कुराया: "बीबी, जैसे आपकी मर्ज़ी वैसे ही ले लें। मेरे लिए तो यह एक अच्छी शुरुआत ह...