मुहक्कक मसाला

अगर कोई शख़्स इमाम के रुकू से सिर उठाने से पहले-पहले एक लम्हा भी इमाम को रुकू में पा ले, भले ही यह लम्हा एक तस्बीह से कम हो, तो वह उस रकात को पाने वाला समझा जाएगा। अलबत्ता अगर इमाम रुकू से उठने की हालत में हो, और मुक़्तदी रुकू में जाने की हालत में हो, तो वह रकात को पाने वाला नहीं होगा, लिहाज़ा उसे रकात दोहराना लाज़िम होगा। (अहम मसाइल / जि.: 3 / पृष्ठ: 72)

नमाज़ की बरकत और इंसान की फ़ितरत
लेख

नमाज़ की बरकत और इंसान की फ़ितरत

आज फज्र के बाद मैं तिलावत (कुरान का पाठ) कर रहा था तो सूरह अल-मआरिज की एक आयत पर आकर रुक सा गया। बात इंसान की तख़्लीक़ (सृष्टि) के बारे में थी कि इंसान असल में पैदा कैसा हुआ है। आयत थी: "इन्नल इंसाने ख़ुलिक़ा हलूआ" (बेशक इंसान बहुत कम हौसला पैदा किया गया है) हक़ीक़त यह है कि इंसान में सब्र और...