मुहक्कक मसाला

नमक से खाने की शुरुआत करना और नमक पर ही खाने को खत्म करना सुन्नत होना फ़िक़्ह की किताबों में तो ज़िक्र है, लेकिन इस बारे में किसी सहीह (प्रामाणिक) हदीस के मौजूद न होने की वजह से इसे मुस्तहब यानी महबूब और पसंदीदा कहना दुरुस्त होगा, मगर सुन्नत कहना सही नहीं है। (किताब: अहम मसाइल / पृष्ठ: 215)

हज़रत तल्हा के इस्लाम क़बूल करने का दिलचस्प वाक़िया
लेख

हज़रत तल्हा के इस्लाम क़बूल करने का दिलचस्प वाक़िया

हज़रत तल्हा (रज़ियल्लाहु अन्हु) अपना इस्लाम क़बूल करने का वाक़िया (घटना) बयान करते हुए फ़रमाते हैं कि: एक मर्तबा मैं बुसरा (بصری) के बाज़ार और मेले में मौजूद था, वहाँ एक पादरी अपने गिरजाघर की ऊपरी मंज़िल (बालो-ख़ाने) में रहता था। उसने एक दिन मेरे सामने लोगों से कहा, "इस बाज़ार और मेले वालों से पूछो...