मुहक्कक मसाला

दूसरे की तरफ़ से रोज़ा रखना?

कोई शख़्स दूसरे के क़ज़ा रोज़े अपनी तरफ़ से नहीं रख सकता; बल्कि जिस पर रोज़ा फ़र्ज़ है उसी पर अदायगी लाज़िम है; अलबत्ता अगर वह किसी बीमारी या बुढ़ापे की वजह से रोज़ा रखने से ऐसा माज़ूर (असमर्थ) हो जाए कि अब मरते दम तक रोज़ा रखने की ताक़त की कोई उम्मीद न हो, तो ऐसा शख़्स रोज़े के बदले में फ़िदया दे सकता है, जिसकी मिक़दार एक सदक़ा-ए-फ़ित्र के बराबर है। लेकिन उसकी जगह पर दूसरे शख़्स के रोज़ा रखने से उसका फ़र्ज़ रोज़ा अदा न होगा। (किताब: किताबुन नवाज़िल / जि: 6 / पृ: 398)

खानदान और खून की पहचान
लेख

खानदान और खून की पहचान

सुल्तान महमूद गज़नवी का दरबार लगा हुआ था। दरबार में हज़ारों लोग शामिल थे जिनमें औलिया, कुत्ब और अब्दाल भी थे। सुल्तान महमूद ने सबको संबोधित करके कहा, "क्या कोई शख्स मुझे हज़रत ख़िज़्र अलैहिस्सलाम की ज़ियारत (मुलाकात) करा सकता है?" सब खामोश रहे। दरबार में बैठा एक गरीब ग्रामीण (देहाती) खड़ा हुआ और कह...