अगर मुक़्तदी लोग तहारत (पवित्रता) वग़ैरह का एहतियात न करें, तो इमाम पर उसका असर पड़ता है, जो कि हदीस से साबित है। (मिशकात अल-मसाबीह : पृ/39) (दरसी व तालीमी अहम मसाइल/पृ: 103)
इरान का एक राजा सर्दियों की एक शाम जब अपने महल में दाखिल हो रहा था, तो उसने एक ऐसे बूढ़े दरबान (चौकीदार) को देखा जो महल के मुख्य द्वार पर पुरानी और बारीक वर्दी पहने पहरा दे रहा था। राजा ने उसके पास अपनी सवारी को रुकवाया और उस कमज़ोर दरबान से पूछने लगा: "क्या तुम्हें सर्दी नहीं लगती?" दरबान ने जवाब द...