मुहक्कक मसाला

बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू वग़ैरह खाना?

तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट वग़ैरह में नशा तो नहीं है; अलबत्ता इसकी तेज़ी की वजह से कभी-कभी सिर चकराने लगता है, और चूँकि यह एक बदबूदार और दूसरों के लिए तकलीफ़देह (अज़ीयत नाक) चीज़ है, इसलिए शौक के तौर पर इसका इस्तेमाल मकरूह है। हाँ, अगर कोई व्यक्ति किसी बीमारी के इलाज के लिए इसे इस्तेमाल करे तो शरीयत में इसकी गुंजाइश है; लेकिन मस्जिद में जाने से पहले मुँह को अच्छी तरह साफ़ कर लेना ज़रूरी है। (किताबुन नवाज़िल/खंड: 16/पृष्ठ: 146)

जनरल और चरवाहा
लेख

जनरल और चरवाहा

यह 1917 की बात है, इराक के पहाड़ों में ब्रिटिश जनरल स्टैनली मौड (Stanley Maude) का सामना एक चरवाहे से हुआ। जनरल चरवाहे की तरफ मुड़े और अपने अनुवादक से कहा, "इससे कह दो कि जनरल तुम्हें एक पाउंड देगा, बदले में तुम्हें अपने कुत्ते को ज़बह (काटना) करना होगा।" कुत्ता चरवाहे के लिए बहुत महत्वपूर्ण होत...