मुहक्कक मसाला

इन मौक़ों पर अज़ान सुन्नत है: फ़र्ज़ नमाज़ के समय, जन्म के समय बच्चे के कान में, आग लगने के समय, काफ़िरों (कुफ़्फ़ार) से युद्ध के समय, जब मुसाफ़िर को शैतान प्रकट होकर डराएँ, ग़म (दुःख) के समय, क्रोध (ग़ज़ब) के समय, जब मुसाफ़िर रास्ता भूल जाए, जब किसी इंसान या जानवर का बुरा व्यवहार (बदख़ुलक़ी) ज़ाहिर हो तो उसके कान में, और जब किसी को मिर्गी का दौरा पड़े। (अहम मसाइल/खंड: 6/पृष्ठ: 47)

होने वाले शौहर का इम्तिहान: एक ईमान अफ़रोज़ वाक़या
लेख

होने वाले शौहर का इम्तिहान: एक ईमान अफ़रोज़ वाक़या

मेरे भाई ने मुझे अपने एक दोस्त से सुना हुआ सच्चा वाक़या सुनाया, जो मैं अपनी बहनों के लिए बतौरी नसीहत (सीख के रूप में) पेश कर रहा हूँ। मेरे एक अज़ीज़ (रिश्तेदार) पैरिस में काफ़ी समय से रह रहे हैं। वह अच्छे रोज़गार पर हैं, मगर अभी तक किसी वजह से अपना घर नहीं बसा सके थे। एक दिन वह मेरे पास आए और घर बसा...