मुहक्कक मसाला

क़ैलूलह का हुक्म -

दोपहर में खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करने को क़ैलूलह कहते हैं। इसके लिए नींद आना ज़रूरी नहीं, और क़ैलूलह करना सुन्नत है, इससे रात की इबादत में मदद मिलती है। एक हदीस में है कि "क़ैलूलह किया करो; इसलिए कि शैतान क़ैलूलह नहीं करता।" (किताबुन नवाज़िल / जिल्द: 15 / सफ़हा: 294)

मृत्यु के बाद की तल्ख़ हक़ीक़त
लेख

मृत्यु के बाद की तल्ख़ हक़ीक़त

आपको दफ़नाकर वापस आते ही आपके परिजनों (घरवालों) का ध्यान रुख़सत होते हुए (जाने वाले) मेहमानों के खाने के बंदोबस्त की तरफ़ जाएगा कि उन्हें खाना खिलाकर रुख़सत करते हैं। एक हफ़्ता गुज़रेगा, आपके बच्चों के स्कूल वापसी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दो हफ़्ते गुज़रेंगे, अफ़सोस (शोक) करने वालों का आना-जा...