मुहक्कक मसाला

रोज़े की हालत में टेलीविज़न देखना।

क़ुरआन करीम में रोज़े का मक़सद यह बताया गया है कि इंसान में तक़वा (परहेज़गारी) की सिफ़त पैदा हो, जिससे मालूम हुआ कि जो चीज़ भी तक़वे के तक़ाज़े के ख़िलाफ़ होगी, वह रोज़े की हालत में बदरजा-ए-औला (प्राथमिक रूप से) मम्नूअ (वर्जित) क़रार पाएगी, और इसकी वजह से अगरचे रोज़ा ज़ाब्ते (नियम) के मुताबिक़ न टूटे, लेकिन ऐसा शख़्स सवाब से ज़रूर महरूम रहेगा; लिहाज़ा जो मर्द रोज़े की हालत में फ़िल्में और उरियाँ (अश्लील) प्रोग्राम देखते हैं वो सख़्त गुनाहगार हैं, और रोज़े के सवाब से महरूम हैं। इसी तरह जो औरतें लुत्फ़ अंदोज़ी (मज़े) के लिए मर्दों को देखें वो भी सवाब से महरूम रहेंगी; लेकिन महज़ इन बातों की वजह से फ़िक़्ही तौर पर रोज़ा टूटने का हुक्म नहीं दिया जाएगा (किताब-उन-नवाज़िल/जि:६/पृ:३७६)।

झूठी उम्मीद और अधूरे वादे का घातक अंजाम
लेख

झूठी उम्मीद और अधूरे वादे का घातक अंजाम

एक आदमी कई रातें सख्त सर्दी में आराम से सोता रहा। एक दिन किसी राहगीर ने गुजरते हुए उससे कहा: "मैं तुम्हें एक गर्म रज़ाई लाकर दूंगा"!! वह राहगीर अपनी मंज़िल को चला गया और रज़ाई लाने का वादा भूल गया, बूढ़ा आदमी उसका इंतज़ार करते हुए सर्दी से मर गया। लोगों को उसकी लाश के पास एक लिखा हुआ पर्चा (नोट)...