मुहक्कक मसाला

ग्लूकोज़ चढ़ाना।

रोज़े की हालत में ग्लूकोज़ चढ़वाना मुफ़्सिद-ए-सौम (रोज़ा तोड़ने वाला) नहीं है। इसलिए कि इसमें ग्लूकोज़ का पानी या दवा रगों (नसों) के ज़रीये बदन में जाती है, मनाफ़िज़-ए-अस्लीया (प्राकृतिक छिद्रों) के ज़रीये नहीं जाती और बराह-ए-रास्त (सीधे) जौफ़ (पेट/आंतरिक गुहा) में नहीं पहुँचती; ताहम (तथापि) बिना शदीद उज़्र (सख़्त मजबूरी) के रोज़े की हालत में ग्लूकोज़ नहीं चढ़वाना चाहिए; क्योंकि यह रोज़े की हिकमत के ख़िलाफ़ है। (किताब-उन-नवाज़िल/जि:६/पृ:३६८)

मुल्ला नसीरुद्दीन का अमीर तैमूर को अनोखा मशवरा
लेख

मुल्ला नसीरुद्दीन का अमीर तैमूर को अनोखा मशवरा

एक दिन अमीर तैमूर लंग दरबार लगाए बैठा था। दरबारी अदब के साथ अपनी-अपनी जगहों पर खड़े हुए थे। तैमूर ने बगदाद के ख़लीफ़ाओं का हवाला देते हुए कहा, "उनके अलक़ाब (उपाधियाँ) बड़े आलीशान और रौबदार होते हैं। जैसे मुस्तक़ज़िर बिल्लाह, वासिक़ बिल्लाह, मोतसिम बिल्लाह और मुतवक्किल बिल्लाह वगैरह। मैं चाहता हूँ कि...