मुहक्कक मसाला

साँस के मरीज़ रोज़ेदार का पंप के ज़रीये मुँह में हवा लेना।

रोज़े की हालत में साँस के मरीज़ का पंप के ज़रीये मुँह में हवा लेने से रोज़ा फ़ासिद हो जाएगा (टूट जाएगा), क्योंकि आजकल जो पंप इस्तेमाल होता है, उसमें दवा के अज्ज़ा (तत्व/अंश) होते हैं, और इन अज्ज़ा का मेअदा (पेट) में पहुँचना यक़ीनी होता है; अलबत्ता अगर पंप में किसी क़िस्म की दवा न डाली जाए, तो महज़ (केवल) पंप के ज़रीये हवा लेने से रोज़ा फ़ासिद नहीं होगा। (अहम मसाइल/जि:४/पृ:९४)

फ़तह-ए-मक्का: रहमतुल-लिल-आलमीन ﷺ की दया और माफ़ी के ऐतिहासिक दृश्य
लेख

फ़तह-ए-मक्का: रहमतुल-लिल-आलमीन ﷺ की दया और माफ़ी के ऐतिहासिक दृश्य

फ़तह-ए-मक्का (मक्का की विजय) के मौक़े पर जगह-जगह हुज़ूर रहमतुल लिल आलमीन ﷺ (सारे संसार के लिए दया होने) के जलवे नज़र आते हैं। बल्कि वास्तविकता यह है कि मक्का की विजय का सबसे बड़ा कारण ही वह घटना बनी जिसने आपके दर्दभरे और मानवता-प्रेमी दिल को तड़पा दिया था। सीरत-निगार (जीवनी लेखक) लिखते हैं: सन् ६...