मुहक्कक मसाला

रात के वक़्त पेड़ को हिलाना

कुछ लोग यह कहते हैं कि रात के वक़्त पेड़ (दरख़्त) को न हिलाया जाए, क्योंकि वह सोता है, हिलाने से वह बेचैन हो जाता है। इसी तरह कुछ लोग यह कहते हैं कि जिस शख़्स को झाड़ू लग जाए तो उसका जिस्म सूख जाता है, या रात को झाड़ू न लगाओ क्योंकि इससे फ़क़्र-ओ-फ़ाक़ा (ग़रीबी और भुखमरी) की नौबत आती है। ये तमाम बातें ग़लत, बेबुनियाद और अंधविश्वास हैं, इस्लामी शरीयत से इनका कोई वास्ता नहीं है। (अहम मसाइल/जि:२/पृ:३७)

फेक लाइफ (बनावटी जिंदगी) का फितना
लेख

फेक लाइफ (बनावटी जिंदगी) का फितना

इंसान के अख़लाक़ी वजूद (नैतिक अस्तित्व) को जो खतरनाक बीमारियां लाहक (ग्रसित) हैं, उनमें झूठ और मबालगे (अतिशयोक्ति) पर मबनी (आधारित) जिंदगी गुजारने का फितना (बुराई) आज-कल के दौर में सर-ए-फेहरिस्त (शीर्ष पर) है। एक वक्त था कि इंसान की जिंदगी के निजी पहलू पोशीदा (छिपे) रहते थे, मगर सोशल मीडिया और टेक्न...