हदीस अल-रसूल ﷺ

سَمِعْتُ عَلِيًّا، يَقُولُ: مَا جَمَعَ رَسُولُ اللهِ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ أَبَوَيْهِ لِأَحَدٍ، غَيْرِ سَعْدِ بْنِ مَالِكٍ، فَإِنَّهُ جَعَلَ يَقُولُ لَهُ يَوْمَ أُحُدٍ: ارْمِ فِدَاكَ أَبِي وَأُمِّي(مسلم شریف:۶۲۳۳)
अनुवाद
हज़रत अली (रज़ियल्लाहु तआला अन्हु) से रिवायत है कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने किसी के लिए अपने माता-पिता को जमा नहीं किया सिवाय सअद बिन मालिक के। (सअद बिन अबी वक़्क़ास के। मालिक उनके वालिद का नाम था जबकि अबू वक़्क़ास कुन्नियत थी।) आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) उनसे ग़ज़वा-ए-उहुद के दिन फ़रमा रहे थे: तीरअंदाज़ी करो! तुम पर मेरे माँ-बाप क़ुर्बान हों! (तफ़हीम-उल-मुस्लिम)
रिश्तेदारी तोड़ने (क़ता-ए-रहमी) का अज़ाब (अल-ज़वाज़िर का एक वाक़िया)
लेख

रिश्तेदारी तोड़ने (क़ता-ए-रहमी) का अज़ाब (अल-ज़वाज़िर का एक वाक़िया)

अल्लामा इब्न-ए-हजर हैतमी रहमतुल्लाही अलैहि की किताब है "अज़-ज़वाज़िर अन इक़्तिराफ़िल कबाइर"। इसमें उन्होंने एक वाक़िया लिखा है: एक शख़्स हज के इरादे से गया और जब हज करने लगा तो उसने मक्का में पूछा कि सबसे अमानतदार शख़्स कौन है? तो बतलाया गया कि फ़लाँ शख़्स है। तो वह उसके पास गया और अपने एक हज़ार दीन...